Explorer

6000 रन और 21 शतक लगाने वाले पूर्व खिलाड़ी और BCCI के पूर्व महाप्रबंधक का निधन

हैदराबाद के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व महाप्रबंधक रहे एम. वी. श्रीधर का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. श्रीधर 51 साल के थे. उन्हें हैदराबाद स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल पहुंतने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

नई दिल्ली: हैदराबाद के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व महाप्रबंधक रहे एम. वी. श्रीधर का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. श्रीधर 51 साल के थे. उन्हें हैदराबाद स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल पहुंतने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

श्रीधर के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं.

बीसीसीआई में 2013 से महाप्रबंधक के रूप में सेवा देने के अलावा, श्रीधर कई वर्षो तक विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में भी शामिल रहे.

श्रीधर ने हैदराबाद के लिए 1988-89 और 1999-00 तक प्रथम श्रेणी में 97 मैच खेले थे और 6,701 रन बनाए थे. इसमें 21 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं.

इसके अलावा, ए-श्रेणी में 35 मैच खेले और 29.06 की औसत से 930 रन बनाए. इसमें पांच शतक शामिल हैं.

प्रथम श्रेणी में श्रीधर का सबसे बेहतरीन स्कोर जनवरी, 1994 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ बनाया गया 366 रनों का स्कोर था. इस मैच में हैदराबाद ने छह विकेट खोकर 944 रनों पर अपनी पारी घोषित की थी. यह रणजी ट्रॉफी का सर्वोच्च स्कोर है.

श्रीधर के निधन पर शोक जताते हुए बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अनिरुद्ध चौधरी ने कहा, "मेरे दोस्त श्रीधर की आत्मा को शांति मिले. वह इस दुनिया से जल्दी चले गए. एक खिलाड़ी और अधिकारी के तौर पर उन्होंने क्रिकेट के लिए बेहतरीन सेवा दी."

जाने माने कमंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया, "डॉ. श्रीधर एक ऐसे इंसान थे, जिनसे आप कभी भी संपर्क कर सकते थे. वह कहते थे कि मैंने कई जगह काम किया है और अब मैं कहता हूं कि चलो हैदराबादी के तरीके से करते हैं. वह एक अच्छे बल्लेबाज थे."

भारत की ओर से पिछले साल आयोजित टी-20 टूर्नामेंट की मेजबानी के दौरान श्रीधर ने टूर्नामेंट निदेशक के रूप में काम किया था. उन्होंने जुलाई, 2012 में हैदराबाद सचिव के चुनाव भी जीते थे.

Top Headlines

Hardik Pandya's Recovery Takes Major Turn Ahead Of World Cup 2027
Hardik Pandya's Recovery Takes Major Turn Ahead Of World Cup 2027
Ishan Kishan Shines As India Beat Zimbabwe By 90 Runs, Clinch T20I Series
Ishan Kishan Shines As India Beat Zimbabwe By 90 Runs, Clinch T20I Series
Trolls Demand Resignation Of Gautam Gambhir After Dharmendra Pradhan Steps Down - Check Posts
Trolls Demand Resignation Of Gautam Gambhir After Dharmendra Pradhan Steps Down
WATCH: Tim David Reignites 'Chucking' Row Around Pakistan's Usman Tariq
WATCH: Tim David Reignites 'Chucking' Row Around Pakistan's Usman Tariq

Videos

Delhi Violence Case: Police Register 15 FIRs, Identify Over 2,000 Suspects Amid Probe
Delhi Metro Update: Entry and Exit Shut at 18 Stations Amid Student Protest
Student Protest: Delhi Tightens Security at Jantar Mantar as Weekend Crowd Expected
Education Crisis: Rahul Gandhi Calls for Dharmendra Pradhan’s Removal, Accountability and PM Modi’s Apology
Delhi Police Action: Delhi Police Identifies Over 2,000 Suspected Miscreants Amid Jantar Mantar Protest

Photo Gallery

25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h
See Today's Weather
powered by
Accu Weather
Embed widget