TOP political news of the day | 21 Feb 2022
ABP News Bureau | 21 Feb 2022 01:47 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरदोई पहुंचे. यहां उन्होंने शाहबाद विधानसभा में एक रैली को संबोधित किया. अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर बरसते हुए योगी ने कहा कि सपा को समर्थन मतलब आतंकवाद और माफिया को समर्थन देने जैसा है. उन्होंने ये भी कहा कि सपा मुखिया को जनता से नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए.