Holi 2022: Magnificent visuals of Bareilly's Ram Baraat
ABP News Bureau | 18 Mar 2022 08:30 AM (IST)

बरेली (Bareilly News) में गुरुवार को बड़ी ही धूमधाम से राम बारात निकाली गई. फागुन पूर्णिमा को निकलने वाली ये ऐतिहासिक राम बारात ब्रिटिश काल से निकाली जा रही है. 161 सालों से ये परंपरा निभाई जा रही है. राम बारात में हजारों की संख्या में हुरियारे होते है जो बड़े बड़े ट्रालों पर सवार होकर पूरे शहर में राम यात्रा निकालते हैं और लोगों पर रंगों की बरसात करते हैं. हुरियारे आगे आगे और उसके पीछे भगवान की अनोखी झांकी होती है. श्रद्धालु जगह-जगह राम बारात का स्वागत करते हैं.