Russia Ukraine War: तुर्की में हुई बातचीत का निकला ये नतीजा | Hoonkar
ABP News Bureau | 29 Mar 2022 09:00 PM (IST)

रूस और यूक्रेन के बीच मंगलवार को हुई बातचीत खत्म हो गई है. तुर्की के इस्तांबुल में दोनों देशों के बीच 3 घंटे बात हुई. दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति की उम्मीद है. रूस के प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि बातचीत सकारात्मक रही. दोनों देशों के बीच बातचीत अगले दो हफ्ते भी जारी रहेगी.
बता दें कि रूस चाहता है कि यूक्रेन नाटो में शामिल ना हो और डोनबास इलाके को इंडिपेंडेंट घोषित किया जाए. ये लगभग तय है कि यूक्रेन रूस की इन मांगों को मान चुका है. उधर, यूक्रेन ने 8 देशों से सुरक्षा पर गारंटी मांगी है. न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आज की बातचीत के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच मुलाकात हो सकती है.