ICC World Cup 2019 Highlights AFG vs SL: DLS मैथड से श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 34 रनों से हराया
आज आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों ही टीमों ने इससे पहले अपने पहले मुकाबलं गंवाए हैं और दोनों की कोशिश होगी कि वो आज जीत के साथ टूर्नामेंट में आगे बढ़े.
ABP News BureauLast Updated: 04 Jun 2019 11:39 PM

Background
AFG: 135/7 (30 ओवर)
30 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 135 रन पर 7 विकेटस अब भी जीत से दूर नज़र आ रही है अफगानिस्तान की टीम. श्रीलंका को जीत के लिए 3 विकेटों की दरकार.

WICKET: नुवान प्रदीप की कमाल की गेंदबाज़ी, राशिद खान को बोल्ड कर दिलाई टीम को सातवीं सफलता. जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर श्रीलंका
WICKET: 25वें ओवर में श्रीलंका को मिला छठा विकेट, गुलबदीन और ज़ादरान के बीच हुई 64 रनों साझेदारी टूटी. गुलबदीन 23 रन बनाकर प्रदीप की गेंद पर हुए एलबीडबल्यू आउट. AFG: 121/6
AFG: 96/5(20 ओवर)
कप्तान गुलबदीन नायब और नजीबउल्लाह ज़ादरान ने अफगानिस्तान की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है.
दोनों बल्लेबाज़ों के बीच छठे विकेट के लिए हुई 39 रनों की साझेदारी.

WICKET: अफगानिस्तान की बड़ी उम्मीद मोहम्मद नबी भी नहीं खेल पाए बड़ी पारी, प्रदीप की गेंद पर 11 रन बनाकर हुए बोल्ड.
अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ाई खोया चौथा और पांचवा विकेट. हस्मतुल्लाह शाहिदी और मोहम्मद नबी भी हुए आउट.
AFG: 46/3(10 ओवर)
पहले 10 ओवर में अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई अफगानिस्तान की पारी. एक के बाद एक गंवाए तीन विकेट. अब क्रीज़ पर मोहम्मद नबी और हस्मतुल्लाह बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.

हज़रतउल्लाह को आउट करने के लिए प्रदीप की गेंद पर परेरा ने पकड़ा शानदार कैच.
हज़रत 25 गेंदों पर 30 रन बनाकर लौटे पवेलियन. AFG: 44/3

श्रीलंकाई टीम ने मैच में की शानदार वापसी, ओपनर शहज़ाद के बाद अफगान टीम को लगे एक के बाद एक दो झटके.
पहले 8वें ओवर में रहमत शाह 2 रन बनाकर बने उडाना का शिकार. इसके बाद नौवें ओवर में नुवन प्रदीप ने खतरनाक बल्लेबाज़ हज़रतउल्लाह ज़ज़ाई को करवाया कैच आउट.

AFG: 34/1(5 ओवर)
187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने पहले 5 ओवर में खोया पहला विकेट, मलिंगा के ओवर में कैच देकर आउट हुए मोहम्मद शहज़ाद. बनाए 12 गेंदों में 7 रन.
दूसरे छोर पर ओपनिंग कर रहे हज़रतउल्लाह ज़ज़ाई कर रहे तूफानी बल्लेबाज़ी. अब तक बनाए 16 गेंदों में 25 रन.

अफगानिस्तान की पारी:
187 रनों के जवाब में मैदान पर बल्लेबाज़ी के लिए उतरे अफगानिस्तान के बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद और हज़रतउल्लाह ज़ज़ाई

WICKET: राशिद खान ने दिया श्रीलंकाई टीम को आखिरी झटका, नुवन प्रदीप शून्य के स्कोर पर हुए बोल्ड.
कुल 201 रन बनाकर सिमटी श्रीलंकाई पारी.
कुल 201 रन बनाकर सिमटी श्रीलंकाई पारी.
WICKET: दवलत ज़ादरान के ओवर में पहले लकमल ने लगाए दो चौके, इसके बाद दवलत ने किया शानदार कमबैक, मलिंगा को धीमी गेंद पर किया बोल्ड.
SL: 199/9
SL: 199/9
ताज़ा अपडेट:
8:30 बजे फिर शुरु हुआ मैच, मैदान पर खेलने उतरे दोनों टीमों के बल्लेबाज़.
श्रीलंका का स्कोर 182/8. बल्लेबाज़ी के लिए आए सुरंगा लकमल और लसिथ मलिंगा.

कार्डिफ से आए ताज़ा अपडेट में पता चला है कि मैच 41-41 ओवर का होगा.
अब तक श्रीलंकाई टीम ने 33 ओवर बल्लेबाज़ी की है जिसमें उन्होंने 8 विकेट खोकर 182 रन बना लिए हैं. अब श्रीलंका की टीम के पास बल्लेबाज़ी के लिए 8 ओवर बाकी है.

कार्डिफ में भारतीय समायनुसार 6:45 के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी है और कवर्स अब भी मैदान पर मौजूद हैं.
क्रिकेट स्टेटिसटीशियन्स के मुताबिक अगर मैच के ओवर घटाए जाते हैं और मैच 20-30 ओवर का होता है तो फिर अफगानिस्तान को जीतने के लिए 33 ओवर में 171, 30 ओवर में 163, 25 ओवर में 146 और 20 ओवर में 126 रन बनाने होंगे.

RAIN:
बारिश की वजह से 33वें ओवर के बाद रुका श्रीलंका-अफगानिस्तान मैच. अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी श्रीलंका की पारी.
SL: 182/8. लकमल 2, मलिंगा 0.

WICKET: मुश्किल में श्रीलंकाई टीम, सेट बल्लेबाज़ कुसल परेरा 78 के स्कोर पर राशिद खान की गेंद पर हुए कैच आउट. SL टीम का स्कोर 180/8, बुरी तरह से बिखर गई है श्रीलंकाई टीम, अब 200 रनों के पार जाना भी लग रहा है मुश्किल.
WICKET: 32वें ओवर में श्रीलंकाई टीम को लगा एक और झटका, दवलत ज़ादरान ने किया उडाना को क्लीन बोल्ड.
मुश्किल में श्रीलंका 178 के स्कोर पर गंवाया सातवां विकेट.
महज़ 10 रन बनाकर आउट हुए इसुरु उडाना.

WICKET: मुश्किल में श्रीलंका, 26वें ओवर की पांचवी गेंद पर लगा एक और झटका, हस्मतुल्लाह शाहिदी की कमाल की थ्रो से रन-आउट होकर वापस लौटे थिसारा परेरा.
WICKET: 23वें ओवर में भी श्रीलंकाई टीम का हाल बेहाल, जल्दी-जल्दी गिरा चौथा विकेट. नए बल्लेबाज़ डि स्लवा भी नहीं समझ पाए हामिद हसन की गेंद. विकेटकीपर के हाथों शून्य के स्कोर पर हुए कैच आउट.
SL: 149/5
SL: 149/5
21वें ओवर के बाद श्रीलंकाई टीम का स्कोर 144/1 था, जो कि 22वां ओवर खत्म होते-होते 146/4 हो गया.
हालांकि अब बी सेट बल्लेबाज़ परेरा एक छोर पर जमे हुए हैं.

मोहम्मद नबी के 22वें ओवर में पटरी से उतरी श्रीलंकाई टीम की गाड़ी. एक ओवर में लगातार तीन विकेट झटक श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ाई.
ओवर में पहले सेट बल्लेबाज़ थिरिमाने को किया 25 के स्कोर पर आउट. इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद पर मेंडिस को 2 रन के स्कोर पर रहमत शाह के हाथों कैच आउट करवाया.
फिर ओवर की आखिरी गेंद पर अनुभवी बल्लेबाज़ एंजेलो मैथ्यूज़ को भी किया शून्य के स्कोर पर आउट.

SL: 139/1 (20 ओवर)
पहले 20 ओवर में श्रीलंकाई टीम की शानदार बल्लेबाज़ी, कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के विकेट के बाद भी कुसल परेरा और लहिरु थिरिमाने ने संभाली है पारी.
परेरा 63, थिरिमाने 22 रन बनाकर कर रहे हैं बल्लेबाज़ी.

कुसल परेरा की शानदार बल्लेबाज़ी 42 गेंदों में चौके के साथ पूरा किया अर्धशतक. गुलबदिन नायब के 17वें ओवर से बटोरे 19 रन.
SL: 103/1 (15 ओवर)
92 रनों के स्कोर पर श्रीलंकाई टीम को लगा पहला झटका, कप्तान लौटे. लेकिन फिर भी श्रीलंकाई टीम को एक अच्छी शुरुआत मिल गई है टीम ने पहले 15 ओवर में ही 100 रनों के आंकड़े को छू लिया है.
कुसल परेरा अब भी 39 गेंदों में 47 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, जबकि उनका साथ लहिरु थिरिमाने दे रहे हैं.

WICKET: 13.1 अच्छी शुरुआत के बाद खराब शॉट खेलकर कैच आउट हुए श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, बनाए 45 गेंदों में 30 रन. मोहम्मद नबी की गेंद पर आगे बढ़कर खेला सीधा शॉट लेकिन लॉन्ग ऑन पर खड़े नजीबउल्लाह ज़ादरान ने पकड़ा आसान कैच और वापस पवेलियन भेज दिया.
SL: 79/0 (10 ओवर)
दोनों ओपनर्स कुसल परेरा और दिमुथ करुणारत्ने ने श्रीलंकाई टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है. पहले 10 ओवर में दोनों बल्लेबाज़ों ने 79 रन जोड़ दिए हैं.
परेरा 28 गेंदों में 37, जबकि कप्तान दिमुथ 22 गेंदों में 23 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.

SL: 52/0 (5 ओवर)
कुसल परेरा की तूफानी बल्लेबाज़ी से श्रीलंकाई टीम की विस्फोटक शुरुआत, पहले 5 ओवर में ही पूरे किए 50 रन. परेरा महज़ 12 गेंदों में 24 रन बनाकर कर रहे हैं बल्लेबाज़ी.
दूसरे छोर पर कप्तान दिमुथ संभलकर कर रहे हैं बल्लेबाज़ी, अब तक बनाए 18 गेंदों में 11 रन.

विश्व कप 2019 के सातवें मुकाबले में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत के लिए मैदान पर उतर रही है. इस मुकाबले में श्रीलंका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है जबकि अफगानिस्तान की टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर रही है.