West Bengal Election: बंगाल में बदलाव के बीच बांग्लादेश के बयान ने बढ़ाया सियासी तापमान !|ABPLIVE
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत का असर अब सिर्फ राज्य तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसकी गूंज अब पड़ोसी देश बांग्लादेश तक भी पहुंच गई है। वहां की सियासत में इस बदलाव को एक नए मौके के तौर पर देखा जा रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी BNP ने इस चुनाव नतीजे का खुलकर स्वागत किया है। पार्टी का कहना है कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव से भारत और बांग्लादेश के बीच लंबे समय से अटका हुआ तीस्ता जल बंटवारा समझौता अब आगे बढ़ सकता है। BNP के नेताओं का मानना है कि पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक असहमति की वजह से यह समझौता बार-बार रुकता रहा है। उनका आरोप है कि ममता बनर्जी की सरकार की आपत्तियों की वजह से ही यह मुद्दा सालों से अटका हुआ है और आगे नहीं बढ़ पाया।
Trending News





















